अदाणी ग्रुप, आईएचसी के साथ मिलकर ओडिशा में बनाएगा नया एल्युमीनियम प्लांट, एक लाख करोड़ रुपए से अधिक होंगे निवेश
भुवनेश्वर/अहमदाबाद, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को अबु धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) के साथ मिलकर ओडिशा में नया एल्युमीनियम प्लांट लगाने का ऐलान किया है। इसमें 11.5 अरब डॉलर (करीब 1.08 लाख करोड़ रुपए) का निवेश प्रस्तावित है।